Bhojpuri actress Akanksha Dubey murder case:वाराणसी। भोजपुरी एक्ट्रेस Akanksha Dubey की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस के अंडर गारमेंट्स में सीमेन मिले हैं। इस चौंकाने वाली रिपोर्ट के आने बाद मामले में आरोपी समर सिंह और संजय सिंह समेत चार और लोगों को डीएनए टेस्ट किया जाएगा। पुलिस ने कोर्ट से इसके लिए डीएनए टेस्ट की इजाजत मांगी है।
Bhojpuri actress Akanksha Dubey murder case:DCP वरुणा जोन वाराणसी अमित कुमार ने बताया कि आकांक्षा की मौत के बाद बिसरा, कपड़े, वेजाइनल और एनल स्वैब पैथॉलाजिकल और फोरेंसिक जांच के लिए सैंपल्स लिए गए थे। इसमें से कपड़े की रिपोर्ट आ गई है। जिसमें एक्ट्रेस के कपड़ों पर स्पर्म मिला है।
Bhojpuri actress Akanksha Dubey murder case: अब पुलिस इस मामले में आरोपी समर सिंह, संजय सिंह, संदीप सिंह और अरुण पांडेय के डीएनए सैंपल लेगी और आगे की जांच कराएगी। बता दें कि संदीप सिंह के साथ आकांक्षा को आखिरी बार देखा गया था। आत्महत्या से पहले एक्ट्रेस एक पार्टी से लौटी थीं। समर सिंह और संजय सिंह एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल में बंद हैं।