Fire in Rajkot Game Zone:

CG News :एक ही परिवार के तीन लोगों को सांप ने काटा, मां-बेटे की मौत पति की हालत गंभीर

Featured राज्य-छत्तीसगढ़

 

CG News :अंबिकापुर :सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के कतकालो गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों को सांप ने काट लिया। इससे मां-बेटे की मौत हो गई है, वहीं महिला के पति की हालत गंभीर है। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

 

READ MORE: SP Dr. Abhishek Pallav के पास पहुंचे फरियादी, 4 पुलिसकर्मियों पर लगाया ये आरोप

CG News : मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कतकालो में गुरुवार की रात किसी के घर में शादी थी। जिसमें शामिल होने के लिए 48 वर्षीय विजय मांझी अपनी 45 वर्षीय पत्नी सुमित्रा और 25 वर्षीय बेटे शहद राम के साथ गया हुआ था। शादी में तीनों ने खाना खाया और वापस घर लौट आए। तीनों थक कर जमीन पर ही सो गए थे। इसी बीच देर रात घर में घुसे जहरीले सांप ने तीनों को काट लिया। तीनों को भनक तक नहीं लगी।

CG News : शुक्रवार सुबह महिला सुमित्रा मांझी अपने घर में मृत पाई गई। वहीं पिता विजय और बेटे शहद की हालत बहुत गंभीर थी। उनके गले में भी बहुत दर्द हो रहा था। ग्रामीणों ने पिता और बेटे को सीतापुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बेटे ने भी थोड़ी देर के बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि, किसी को भी नहीं पता था कि, उन्हें सांप ने डसा है, डॉक्टरों ने जांच के बाद इस बात की पुष्टि हुई है। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों ने बताया कि महिला और बेटे की मौत सांप के काटने से हुई है। वहीं पिता का इलाज कर रहे डॉक्टर ने भी बताया कि व्यक्ति को किसी जहरीले सांप ने काटा है।

 

 

READ MORE: Urfi Javed: उर्फी जावेद के घर आया नन्हा मेहमान, लोग जलकर हुए खाक, देखें वीडियो