Cricket News-IPL 2023

Cricket News-IPL 2023: सबसे घटिया गेंदबाजी, IPL 2023 के डेथ ओवर्स में इस टीम ने….

Featured खेल देश-विदेश

 

 

Cricket News-IPL 2023: नई दिल्ली: आईपीएल (IPL2023)के 16वें सीजन में डेथ ओवर्स में सबसे खराब गेंदबाजी का शर्मनाक रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज है। दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जरूर है, लेकिन मुंबई की टीम ने 12 से भी ज्यादा के इकॉनमी रेट से आखिरी के 5 ओवरों में रन लुटाए हैं। यही कारण है कि टीम अब तक 6 मैच हार चुकी है। IPL 2023 में मुंबई इंडियंस भले ही प्वाइंट्स टेबल में इस समय चौथे स्थान पर हो, लेकिन टीम की ओर से घटिया गेंदबाजी लगातार जारी है।

 

Cricket News-IPL 2023
Cricket News-IPL 2023

Cricket News-IPL 2023: आपको बता दें, राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स ही इस सीजन में 10 से कम की इकॉनमी रेट से डेथ ओवर्स में गेंदबाजी करने में कामयाब रही हैं। सबसे बेहतर इकॉनमी रेट आखिरी के पांच ओवरों में लखनऊ सुपर जाएंट्स का है, जिसके गेंदबाजों ने साढ़े 9 से भी कम के इकॉनमी रेट से रन दिए हैं। गुजरात टाइटन्स नौवें नंबर पर है और राजस्थान रॉयल्स इस लिस्ट में 8वें नंबर पर है। राजस्थान ने पौने 10 रन प्रति ओवर लुटाए हैं।

 

READ MORE: Ananya Panday And Aditya Roy Kapoor: बॉलीवुड के दो हस्तियों को लेकर Ranbir Kapoor ने खोले दफ़न राज़, सनसनीखेज खुलासा

Cricket News-IPL 2023: मुंबई इंडियंस का इस सीजन में डेथ ओवर्स में गेंदबाजी में इकॉनमी रेट 12.23 का है, जबकि आरसीबी ने 11.03 के इकॉनमी रेट से आखिरी के पांच ओवरों में रन लुटाए हैं। इस मामले में तीसरे नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसने 10.78 रन प्रति ओवर डेथ ओवर्स में दिए हैं। ऐसा ही कुछ हाल दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स का है, जिन्होंने 10 से ज्यादा की इकॉनमी से डेथ ओवर्स में रन लुटाने का काम किया है।

 

Cricket News-IPL 2023: IPL 2023 में डेथ ओवर्स में सबसे खराब इकॉनमी रेट

12.23 – मुंबई इंडियंस
11.03 – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
10.78 – कोलकाता नाइट राइडर्स
10.57 – दिल्ली कैपिटल्स
10.53 – पंजाब किंग्स
10.26 – सनराइजर्स हैदराबाद
10.12 – चेन्नई सुपर किंग्स
9.75 – राजस्थान रॉयल्स
9.51 – गुजरात टाइटन्स
9.46 – लखनऊ सुपर जाएंट्स

 

READ MORE: IPL 2023: चौंकाने वाली खबर: कप्तान समेत कई बल्लेबाजों के 16 बैट चोरी, जानिए फिर क्या हुआ…