Karnataka Politics News

Karnataka Election results 2023 live: कर्नाटक चुनाव के ताजा हाल, कांग्रेस की बढ़त से पस्त हुई बीजेपी, 5 मंत्री हार रहे हैं चुनाव

Featured देश-विदेश राजनीति समाचार

 

Karnataka Election Result Updates: नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 का रुझान आने लगे हैं. कांग्रेस की बढ़त से बीजेपी पस्त होते हुए दिख रही है.कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में दांव पर लगी 224 सीटों पर शुरुआती रुझान आ चुके हैं। फिलहाल, कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है और रुझानों में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है।

Karnataka Election results 2023 live: वहीं, भारतीय जनता पार्टी अभी 77 सीटों पर बढ़त हासिल कर चुकी है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां राज्य में बहुमत हासिल करने का दावा कर रही हैं। वहीं, क्षेत्रीय दल जनता दल सेक्युलर ने कुछ देर इंतजार करने का फैसला किया है।

Karnataka Election results 2023 live: मामूली अंतर से आगे एचडी कुमारस्वामी, महज 500 मतों से आगे

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी चन्नापटना सीट से बहुत ही मामूली (करीब 500 वोट) अंतर से आगे चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार सीपी योगेश्वरा दूसरे स्थान पर काबिज हैं। यहां कांग्रेस लंबे अंतर से पिछड़कर तीसरे स्थान पर है। खास बात है कि कुमारस्वामी के बेटे निखिल भी रामनगरम सीट से बुरी तरह पिछड़ चुके हैं।

Karnataka Election results 2023 live: एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल 14 हजार से ज्यादा मतों से पिछड़े

Karnataka Election results 2023 live: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल रामनगरम सीट से बुरी तरह पिछड़ते नजर आ रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस को एचए इकबाल हुसैन को अब तक 57 हजार 839 वोट मिल चुके हैं। जबकि, निखिल को 43 हजार 362 वोट मिले हैं। सीट पर भाजपा तीसरे स्थान पर है।

Karnataka Election results 2023 live: चामराजपेट सीट से जीती कांग्रेस, हासन से भाजपा की हार

Karnataka Election results 2023 live: कर्नाटक विधानसभा में मतगणना जारी है। अब खबर है कि जेडीएस के एचएस स्वरूप ने भाजपा के प्रीतम गौड़ा को हासन सीट से हरा दिया है। वहीं, चामराजपेट सीट से कांग्रेस के जमीर अहमद जीत हासिल कर चुके हैं। उन्होंने पूर्व पुलिस आयुक्त और भाजपा उम्मीदवार भास्कर राव को हराया। सीट पर जेडीएस, आप, बसपा ने भी दावेदारी पेश की थी।

Karnataka Election results 2023 live: वोट शेयर में कहां है भाजपा और कांग्रेस

Karnataka Election results 2023 live: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में मतगणना का दौर अब तक खत्म नहीं हुआ है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अगुवाई में उतरी कांग्रेस ने 44.4 प्रतिशत वोटर शेयर हासिल कर लिए हैं। वहीं, सत्ता विरोधी लहर की अटकलों के बीच अब तक भारतीय जनता पार्टी को 37.4 फीसदी वोट मिले हैं। फिलहाल, रुझानों में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत हासिल कर चुकी है।

Karnataka Election results 2023 live: ड़ी जीत की ओर कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार

Karnataka Election results 2023 live: कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा सीट से मैदान में थे। भारत निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, शिवकुमार भाजपा उम्मीदवार के मुकाबले 36 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 43 हजार 552 वोट मिल चुके हैं। जबकि, भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी आर अशोक 7 हजार 645 मत हासिल कर चुके हैं। 7 हजार 377 मतों के साथ जनता दल सेक्युलर उम्मीदवार बी नागराजू तीसरे स्थान पर हैं।

 

READ MORE: Health Tips : भूलकर भी न करें सुबह-सुबह ये गलतियां, अगर आपका जवाब हां में है तो सावधान

Karnataka Election results 2023 live: भाजपा से रूठे शेट्टार बुरी तरह पिछड़े, 14 हजार से ज्यादा मतों से पीछे

Karnataka Election results 2023 live: हुबली धारवाड़ मध्य सीट से मैदान में उतरे कर्नाटक की राजनीति के वरिष्ठ चेहरे जगदीश शेट्टार अब तक 19 हजार से ज्यादा मत हासिल कर चुके हैं। वहीं, भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, भाजपा उम्मीदवार महेश तेंगीनकाई को भी 33 हजार से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। भाजपा से टिकट नहीं मिलने के चलते शेट्टार ने कांग्रेस का रुख कर लिया था।

Karnataka Election results 2023 live: कर्नाटक चुनाव के ताजा हाल

Karnataka Election results 2023 live: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजापुर सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बसनगौड़ा पाटिल यतनाल कांग्रेस के अब्दुल हामिद खाजासाब मुशर्रफ से 7,136 मतों से आगे हैं। जनता दल (सेक्युलर) के निखिल कुमारस्वामी रामनगरम सीट से कांग्रेस के एच. ए. इकबाल हुसैन से 3,011 मतों से आगे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष एम. मल्लिकार्जुन खरगे के पुत्र प्रियांक खड़गे चित्तापुर सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मणिकांत राठौड़ से 2,493 मतों से आगे हैं।

 

READ MORE: Raipur Nagar Nigam: रायपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, दो जेसीबी से कई पक्के मकान और झोपड़ियों को ढहाया

Karnataka Election results 2023 live: 3.67 करोड़ वोटों की गिनती

Karnataka Election results 2023 live: कर्नाटक की 224 सीटों पर मोटे तौर पर 3.67 करोड़ वोटों की गिनती शनिवार को शुरू हुई। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 9.30 बजे तक जिन 101 सीटों के रुझान आ रहे हैं, उनमें से कांग्रेस 57 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी 34 सीटों पर आगे चल रही है। आधिकारिक संख्या में जेडी (एस) को 7 सीटों पर बढ़त मिली है। शुरुआती रुझानों से यह भी पता चलता है कि भाजपा के पूर्व मंत्री जेसी मधुस्वामी, बी श्रीरामालु, मुरुगेश निरानी, रमेश जारकीहोली और बागी नेता जगदीश शेट्टार पीछे चल रहे हैं।

 

READ MORE: Excise officer AP Tripathi arrested: 2000 हजार करोड़ का घोटाला: छत्तीसगढ़ का आबकारी अफसर एपी त्रिपाठी मुंबई से गिरफ्तार, कोर्ट में पेश करने की तैयारी