Monsoon Alert केरल। भारतीय मौसम विभाग ने मानसून को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मानसून केरल तट पर पहुंच गया है। वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि अब की बार मानसून बहुत धूमधड़ाके के साथ केरल पहुंचा है।
Monsoon Alert अगले कुछ ही घंटों में यह कर्नाटक और तमिलनाडू पहुंच जाएगा। हवा की गति और परिस्थिति सही रही तो बहुत तेजी से दक्षिण से उत्तर की तरफ बढ़ेगा। केरल में यह मानसून 95 फीसदी इलाके पर छा गया है।
Monsoon Alert भारतीय मौसम विभाग के जयपुर मौसम केंद्र ने बताया है कि 8 जून को दोपहर बाद बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर व भरतपुर संभाग के जिलो में मध्यम से तेज मेघगर्जन, तेज अंधड 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से अंधड़ आएगा।
Monsoon Alert हल्के से मध्यम बारिश की प्रबल संभावना है। कोटा, उदयपुर सम्भाग में छुटपुट स्थानों पर हल्के से मध्यम मेघगर्जन, हल्की बारिश की सम्भावना है। आंधी बारिश की गतिविधियां राज्य के उत्तरी भागों में आगामी एक-दो दिन और जारी रह सकती है।
READ MORE: Train Accident: आंधी-तूफान के बीच ट्रेन में छिपा, फिर बन गया मौत का कारण…6 लोगों की दर्दनाक मौत,
Monsoon Alert एक भयावह चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ तेजी से आगे बढ़ रहा
Monsoon Alert भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि एक भयावह चक्रवाती तूफान ‘बिपारजॉय’ तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर और तेज होने की प्रबल संभावना है। इसके कारण महाराष्ट्र और गोवा में मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं, इसका असर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है।

Monsoon Alert तीव्र होगा और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा
Monsoon Alert मौसम विभाग ने कहा, “पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर VSCS BIPARJOY आठ जून को भारतीय समय के अनुसार सुबह बजे से केंद्रित है। यह क्षेत्र गोवा से लगभग 860 किमी पश्चिम-दक्षिण और मुंबई से 910 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। यह और तीव्र होगा और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा।”
Monsoon Alert मौसम विभाग ने पहले मछुआरों को सलाह दी थी कि वे अरब सागर में ऐसे चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में न जाएं। साथ ही जो समुद्र में हैं उन्हें भी तट पर लौटने की सलाह दी गई थी।
Monsoon Alert दिल्ली में तापमान बढ़ा, लेकिन लू की आशंका नहीं
Monsoon Alert दिल्ली के अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने का अनुमान है, लेकिन अगले चार से पांच दिन तक लू की आशंका नहीं है। आईएमडी ने यह जानकारी दी है। राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।