CG Weather Update

monsoon rainfall update: भारी बारिश का अनुमान, 1300 गांव डूबे, UP में 5 लोगों की मौत; यहां बाढ़ से 5 लाख लोग प्रभावित, जानिए छत्तीसगढ़ का हाल

Featured ट्रेंडिंग देश-विदेश

 

monsoon rainfall update: नई दिल्ली: प्रदेश में मानसून की एंट्री हो गई है. कई इलाकों में बारिश हो रही हैं. वहीं कई प्रदेशों में बाढ़ से 5 लाख लोग प्रभावित हुए हैं.मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में 26 जून तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं UP में 24 घंटे में बारिश की वजह से 5 लोगों की मौत हो गई है।

 

 

 

monsoon rainfall update: असम में बारिश के चलते आई बाढ़ से 5 लाख के करीब लोग प्रभावित हुए हैं। 1366 गांव पानी में डूब गए। बाढ़ के चलते 14 हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसल पानी में डूब गई।असम में बजली, बक्सा, बारपेटा, बिश्वनाथ, बोंगाईगांव, चिरांग, दरांग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट समेत 22 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

 

 

monsoon rainfall update: नॉर्थईस्ट – असम, मेघालय, सिक्किम में अगले 5 दिन बारिश

 

 

monsoon rainfall update: मौसम विभाग ने देश के पूर्वी राज्यों असम, मेघालय, सिक्किम में अगले 5 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। असम और मेघालय में 23 जून को भारी बारिश होगी। इसके अलावा सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में 23 जून तक बारिश होगी।

 

 

monsoon rainfall update: पूर्वी भारत- बिहार, पश्चिम बंगाल ओडिशा में 25 जून तक बारिश

monsoon rainfall update: देश के पूर्वी राज्यों बिहार, पश्चिम बंगाल ओडिशा में 25 जून तक बारिश होने की संभावना है। बिहार में शुक्रवार को तेज बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिम बंगाल में 25 जून तक बारिश का अलर्ट है। ओडिशा में 23 से 25 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई।

 

 

 

monsoon rainfall update: नॉर्थवेस्ट- UP, उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल में अगले तीन दिन बारिश

monsoon rainfall update: हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 23 से बारिश शुरू हो सकती है, जो अगले तीन से चार दिनों तक रहेगी। उत्तर प्रदेश में 25 और 26 को भारी बारिश होगी। वहीं उत्तराखंड में भी 26 जून तक तेज बारिश का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में 24 से 26 जून के बीच भारी बारिश होगी। इसके अलावा पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी अगले तीन दिन बारिश की संभावना है।

 

 

monsoon rainfall update: मध्य भारत – MP, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 26 जून तक बारिश

 

monsoon rainfall update: मध्य प्रदेश में 23 से 26 जून तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी 26 जून तक बारिश होगी। वहीं विदर्भ में 24 जून से शुरू होने वाली बारिश 26 जून तक चल सकती है।

 

 

monsoon rainfall update: साउथ स्टेट- तेलंगाना में मानसूनी बारिश, कर्नाटक में दो दिन होगी बारिश

 

देहरादून में तेज बारिश के चलते एक पेड़ गाड़ी पर गिर गया।

 

monsoon rainfall update: देश के दक्षिणी राज्यों में अगले पांच दिन तेज बारिश होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश में 24 जून तक बारिश हो सकती है। वहीं कर्नाटक और तेलंगाना में 26 जून तक बारिश की भविष्यवाणी की गई।

 

असम के बारपेटा गांव में एक घर पानी में पूरी तरह से डूब गया।

monsoon rainfall update: पश्चिमी भारत – महाराष्ट्र, गुजरात में 25 से 26 जून तक बारिश

 

monsoon rainfall update: देश के पश्चिमी राज्यों की बात करें तो, महाराष्ट्र और गुजरात में 25 और 26 जून को तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा कोंकण और गोवा में 23 जून से शुरु हुई बारिश 26 जून तक जारी रह सकती है।

 

असम के नलबरी का धमधमा गांव पूरा पानी में डूब गया।

monsoon rainfall update: छत्तीसगढ़ में 26 जून से बारिश का अनुमान

 

 

monsoon rainfall update: छत्तीसगढ़ में 26 जून से बारिश का अनुमान है. मौसम का आज सुबह से आँख मिचौली का खेल चल रहा हैं. मौसम विभाग की माने तो 25 -26 जून से भारी बारिश हो सकती है.

 

 

READ MORE: Yashasvi Jaiswal: ये खत्म करेगा रोहित-विराट का करियर, आ गई मीम्स की बाढ़, पढ़िए रोचक खबर