Monsoon Updates 2023

Monsoon Updates 2023:जानिए कब आएगा मानसून , केरल में इस तारीख को देगी दस्तक

Featured ट्रेंडिंग देश-विदेश

 

नई दिल्ली। Monsoon Updates 2023: देश में बीते कुछ दिनों से मौसम में लगातार उतार चढ़ाव बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि इस वर्ष मानसून देर से आएगी।

Monsoon Updates 2023: यानी आने वाले दिनों में गर्मी और सताएगी। आईएमडी का कहना है कि केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत में देरी होगी। संभावना जताई जा रही है कि यह चार जून को दस्तक दे सकता है।

Monsoon Updates 2023: मानसून के समय से सक्रिय होने का भारत के लिए खास महत्व है। मानसून बीते वर्ष 29 मई, 2021 में 3 जून और 2020 में 1 जून को दक्षिणी राज्य में पहुंचा था। अभी देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहने वाला है।

Monsoon Updates 2023
Monsoon Updates 2023

 

Monsoon Updates 2023: मानसून की देरी से किसान ज्यादा प्रभावित

मानसून के समय से सक्रिय होने का खास महत्व है। वहीं इसकी देरी की वजह से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने देश में खास तौर पर मानसून से किसान काफी प्रभावित होते है। बारिश पर ही उनकी खेती और बुवाई निर्भर रहती है। मानसून केरल से शुरू होकर देश के बाकी राज्यों में पहुंचता है।

 

READ MORE: CG Politics: क्या मंत्रीमंडल में होगा फेरबदल: सीएम हाउस में कुमारी सैलजा ने ली अहम बैठक, पढ़िए क्या हुआ फैसला, कौन-कौन मंत्री रहे शामिल…

 

Monsoon Updates 2023: हीटवेव की उम्मीद नहीं, लेकिन तापमान बढ़ेगा

 

आईएमडी अधिकारी कुलदीप श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मई के पहले दो हफ्तों में हीटवेव का असर कम होगा। इसने उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों को काफी प्रभावित किया है।

Monsoon Updates 2023: आईएमडी के अनुसार, अगला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत में आ रहा है। आने वाले 7 दिनों तक हीटवेव की स्थिति नजर नहीं आ रही है। हालांकि इस दौरान तापमान में वृद्धि होगी और पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

 

Monsoon Updates 2023: अल-नीनो के प्रभाव की भविष्यवाणी

 

Monsoon Updates 2023: बता दें कि इस बार सभी एजेंसियों ने भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। विशेषज्ञों ने अल-नीनो प्रभाव की भी चेतावनी जारी की है, जिसमें प्रचंड गर्मी पड़ेगी। गर्मी के साथ-साथ आंधी तूफान और बाढ़ का खतरा भी बताया गया है।

 

READ MORE: Google Se Paise kamaye: अब घर बैठे पैसा कामना हुआ आसान, रोजाना कमाए 1000 रुपये, जानिए प्रोसेस