MP News : एक ही परिवार के 5 लोगों का शव फांसी के फंदे पर झूलती मिली, पुलिस जांच में जुटी, परिजनों ने लगाया ये आरोप…

Featured ट्रेंडिंग देश-विदेश

 

 

MP News : अलीराजपुर। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के सोंडवा थाना क्षेत्र के ग्राम राउड़ी में आज सोमवार के सुबह एक घर में पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव फंदे से लटकते पाए गए हैं।

MP News : अलीराजपुर। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के सोंडवा थाना क्षेत्र के ग्राम राउड़ी में आज सोमवार के सुबह एक घर में पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव फंदे से लटकते पाए गए हैं। यह हत्या या फिर आत्महत्या यह अभी साफ नहीं हो सका है। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

MP News : बता दें कि इस घटना ने आज से ठीक 6 साल पहले दिल्ली के बुराड़ी में हुए मास सुसाइड केस की यादों को ताजा कर दिया है। उस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। जानकारी के अनुसार राऊड़ी गांव के एक घर के अंदर सोमवार को पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। मृतकों की पहचान राकेश उसकी पत्नी ललिता, बेटी लक्ष्मी, बेटा प्रकाश और अक्षय के रूप में हुई है।

MP News : मृतकों के रिश्तेदारों ने इनकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस हर एंगल से इस घटना की जांच कर रही है। वारदात की सूचना पाकर एसपी राजेश व्यास भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस परिजन के बयान ले रही है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार के मुखिया या किसी सदस्य ने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। राकेश के काका सुबह घर पहुंचे तो इस घटना की जानकारी लगी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।