Sawan 2023

Sawan 2023 : सालों बाद बन रहा विशेष संयोग, इस बार एक नहीं 2 माह का होगा सावन, जानें कितने होंगे सावन सोमवार…

Featured धर्म

 

रायपुर। Sawan 2023 : इस बार सावन महीने को लेकर विशेष संयोग पड़ रहा हैं। दरअसल इस बार सावन एक नहीं बल्कि 2 महीने का होने वाला हैं। सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित है। इस माह में शिव जी के भक्त पूरी श्रद्धा-भाव से अपने आराध्य देव की पूजा करते हैं। हर साल श्रावण मास यानी सावन महीने की शुरुआत आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि के अगले दिन से होती है।

Sawan 2023 : बता दे कि इस बार सावन का महीना 4 जुलाई 2023 से शुरू हो रहा है, जो कि 31 अगस्त 2023 को समाप्त होगा। यानी इस बार सावन कुल 59 दिन का होने वाला हैं।वहीं इस बार 8 सावन सोमवार होंगे।

 

 

READ MORE: IFS Posting: IFS अरूण प्रसाद पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव बने, आदेश जारी

 

Sawan 2023 : इस लिए बन रहा संयोग

Sawan 2023 : वैदिक पंचांग की गणना सौर मास और चंद्र मास के आधार पर की जाती है, जिसमें चंद्र मास 354 दिनों का होता है। वहीं सौर मास 365 दिन का। दोनों में 11 दिन का अंतर आता है और तीसरे साल यह अंतर 33 दिन का हो जाता है, जिसे अधिक मास कहा जाता है। ऐसे में इस बार सावन दो महीने का होने वाला है।

Sawan 2023 : सावन सोमवार की तिथियां

सावन का पहला सोमवार: 10 जुलाई
सावन का दूसरा सोमवार: 17 जुलाई
सावन का तीसरा सोमवार: 24 जुलाई
सावन का चौथा सोमवार: 31 जुलाई
सावन का पांचवा सोमवार: 07 अगस्त
सावन का छठा सोमवार:14 अगस्त
सावन का सातवां सोमवार: 21 अगस्त
सावन का आठवां सोमवार: 28 अगस्त

 

READ MORE: Petrol Diesel Price today: रायपुर में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, क्या चुनाव से पहले बीजेपी का है तोहफा