UPSC Crack

UPSC Crack: 5 साल की उम्र में मां-पिता का निधन, फिर ऐसे किया अंशिका ने UPSC क्रैक, अब छत्तीसगढ़ के इस IAS के साथ लेंगे सात फेरे

Featured करियर ट्रेंडिंग राज्य-छत्तीसगढ़

 

UPSC Crack: रायपुर। अंशिका जैन ने देश के सबसे मुश्किल इम्तिहान को पास करने पहले जिंदगी में ना जाने कितने इम्तिहान दे दिये। अंशिका जैन को UPSC में 306वीं रैंक मिली है। EWS श्रेणी से आने वाली अंशिका मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है। अंशिका का छत्तीसगढ़ के साथ गहरा नाता जुड़ने वाला है।

 

UPSC Crack: अंशिका जैन के मंगेतर वासु जैन छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अफसर है। 2021 बैच के IAS वासु जैन अभी प्रोबेशन पर हैं और बिलासपुर में पोस्टेड हैं। अपनी मंगेतर की कामयाबी पर IAS वासु जैन कहते हैं संघर्षों का सामना कर जिस तरह से अंशिका ने कामयाबी पायी है, वो एक मिसाल है। 5वें प्रयास में UPSC क्रैक करने वाली अंशिका का तो पहले दो प्रयास में प्री भी नहीं निकला था, तीसरे प्रयास में वो इंटरव्यू तक पहुंची, लेकिन एक नंबर के अंतर से वो चूक गयी। चौथे प्रयास में भी अंशिका को नाकामी मिली, लेकिन 5वें प्रयास में उन्होंने 306वीं रैंक हासिल कर ली है। रैंक के मुताबिक उन्हें IAS ना भी मिल पाये, तो IPS मिलना तय है।

UPSC Crack: शादी से पहले UPSC ने दी खुशखबरी

UPSC Crack: अगले महीने ही वासु जैन और अंशिका शादी के बंधन में बंधने वाली है। शादी की तारीख भी तय हो चुकी है। शादी के ठीक पहले UPSC ने अंशिका को खुशियों का बड़ा गिफ्ट दिया है। 25 जून 2023 को IAS वासु जैन और अंशिका शादी के बंधन में बंध जायेंगे।

UPSC Crack: बचपन से ही वासु-अंशिका एक दूसरे को जानते हैं

UPSC Crack: IAS वासु जैन बताते हैं कि हमलोग बचपन से ही एक-दूसरे को जानते हैं। हमलोगों का परिवार एक दूसरे से परिचित है। एक महीने ही हमारी शादी परिवारवालों ने तय की है। 25 जून को हमारी शादी होने वाली है। वो बताते हैं कि ये तो इक्तेफाक है, कि शादी के पहले रिजल्ट इतना बढ़िया है। अंशिका ने जिस तरह के संर्घर्षों का सामना करते हुए सफलता पायी है, वो वाकई में एक मिसाल है।

UPSC Crack: 5 साल की उम्र में मां-पिता गुजर गये

UPSC Crack: अंशिका की जिंदगी काफी संघर्षों से भरी रही है। 2001 में जब वो 5 साल की थी, तभी उनके मां-पिता चल बसे। उनका पालन पोषण अंशिका की दादी ने किया, लेकिन UPSC की जब वो तैयारी कर रही थी, तो तीसरे प्रयास के दौरान 2019 में उनकी दादी भी चल बसी। मां-पिता और दादी के गुजर जाने के बाद अंशिका को उनके चाचा ने संभाला और उन्हें उनके लक्ष्य की तरफ बढ़ाया। अंशिका ने 5वें प्रयास में ना सिर्फ यूपीएससी को पास किया, बल्कि IPS भी बनने वाली है।

 

UPSC Crack: IAS वासु जैन के बारे में जानिये

 

UPSC Crack: IAS वासु जैन भी दिल्ली के रहने वाले हैं। 2021 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के IAS वासु जैन अभी प्रोबेशन पर बिलासपुर में पोस्टेड हैं। वासु को यूपीएससी की परीक्षा में ऑल इंडिया 67वीं रैंक मिली थी। वासु जैन ने अपने तीसरे प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास की और इसके लिए किसी तरह की कोचिंग नहीं ली। उन्होंने सेल्फ स्टडी के जरिए ये सफलता हासिल की है।

 

 

READ MORE: CG CRIME: छत्तीसगढ़ से खौफनाक खबर….सिरकटी लाश को खुली ट्रॉली में लेकर घुमता रहा…जब गांव पहुंचा तो….

 

UPSC Crack: वासु जैन ने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। वे शुरुआत से ही पढ़ाई में होशियार थे और फाइनल ईयर में उन्हें अपने कॉलेज में दूसरा स्थान मिला था। जब वह कॉलेज के बाद प्लेसमेंट पाने के लिए सात कंपनियों के सिलेक्शन प्रोसेस में शामिल हुए तो उन्हें किसी कंपनी ने सिलेक्ट नहीं किया। जिसके बाद उन्होंने UPSC की तरफ रूख किया और फिर तीसरे ही प्रयास में IAS बन गये।

 

READ MORE: UPSC CSE 2022 Result: सिविल सेवा परीक्षा में लड़कियों ने फिर मारी बाजी, देंखे लिस्ट