CG News: सिलतरा में भक्ति की बही बयार, वर्मा परिवार की श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने लिया धर्मलाभ

Featured राज्य-छत्तीसगढ़

CG News: रायपुर। सिलतरा में वर्मा परिवार की ओर से आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुक्रवार, 20 नवंबर को श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के बीच समापन हुआ। 12 नवंबर से शुरू हुए इस सात दिवसीय धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया और धर्मलाभ लिया।

यह आयोजन विष्णु कुमार वर्मा (गुरुजी), डॉ. मोहन लाल वर्मा (मेडिकल स्टोर) एवं समस्त वर्मा परिवार की ओर से स्वर्गीय अमित कुमार वर्मा की वार्षिक श्राद्ध एवं मुक्ति के निमित्त आयोजित किया गया था। कथा व्यास पं. कृष्ण कुमार तिवारी ने सात दिनों तक श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का संगीतमय वर्णन किया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन पूजा, रुक्मिणी विवाह, सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष जैसे प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष धरसींवा शकुंतला दिलेंद्र सेन, नीलू परघनिया, डॉ. मुक्ति बैस और भाजपा नेत्री कल्पना वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी पहुंचकर कथा श्रवण किया। आयोजन के अंतिम दिन धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कथा का समापन हुआ।

CG News: इस धार्मिक आयोजन में विष्णु कुमार वर्मा, डॉ. मोहन लाल वर्मा, कुबेर सिंह वर्मा, आकाश कुमार वर्मा, अमन वर्मा एवं समस्त वर्मा परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। परिवार ने आयोजन में शामिल हुए जनप्रतिनिधियों, अतिथियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।