CG News: जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में तेज रफ्तार बाइक का कहर देखने को मिला। देउरगांव से मोंगरापाल मार्ग पर एक अनियंत्रित बाइक बिजली पोल के सपोर्टिंग स्ट्रक्चर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क किनारे जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान 40 वर्षीय गंगाधर कश्यप के रूप में हुई है, जो घाटधनोरा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि गंगाधर बाइक से अपने ससुराल चोलनार जा रहा था। लेकिन मंजिल तक पहुंचने से पहले ही रास्ते में हादसे ने उसकी जिंदगी छीन ली। ससुराल पहुंचने से पहले ही परिवार को उसकी मौत की खबर मिली, जिससे परिजनों में मातम छा गया।
CG News: घटना नगर पंचायत कार्यालय के आगे मोड़ पर हुई। सूचना मिलते ही बस्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




