MP Board Result 2023

MP Board Result 2023 : मृदुल पाल बने टॉपर, बेटे या बेटियां जानें किसने मारी बाजी .. यहां देखें 10वीं-12वीं के रिजल्ट …

Featured करियर देश-विदेश

 

mp board result 2023 : MP बोर्ड के 10वीं और 12 वीं के नतीजे जारी हो गए हैं। 10वीं में 63.23 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं। मृदुल पाल 10वीं कक्षा के टॉपर बने हैं। 12 वीं में 58.75 स्टूडेंट पास हुए हैं। 488 नंबर के साथ गणित संकाय में नारायण शर्मा 12वीं कक्षा के टॉपर बने हैं। वहीँ कला संकाय में मौली नेमा टॉपर रही हैं। 12वीं के वाणिज्य समूह में 5 स्टूडेंट को पहला स्थान मिला है। वाणिज्य समूह में शान्वी सिंह राठौड़ दूसरे नंबर पर रही हैं।

 

 

MP Board Result 2023
MP Board Result 2023

 

READ MORE: Simple One Scooter: मिल रहा 225 Kmph की रेंज, 5000 में घर ले जाएं ये धाकड़ E-Scooter!

MP Board Result 2023 : मध्यप्रदेश के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने आज गुरुवार को इसका रिजल्ट जारी कर दिया है। दसवीं कक्षा में दूसरे नंबर पर तीन छात्राएं प्राची गड़वाल, कीर्ति मिश्रा और स्नेहा लोधी रही हैं वहीँ तीसरे नंबर पर 7 छात्र-छात्राएं रही हैं। छात्र-छात्राएं http://mpbse.nic.in, http://mpresults.nic.in पर रोल नंबर के साथ अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

 

READ MORE: BILASPUR NEWS: बिलासपुर में भू-माफिया की गुंडागर्दी, जमीन हथियाने के चक्कर में दूसरे की जमीन पर जेसीबी से खुदाई, रोकने गए जमीन मालिक ¨पर रॉड से किया हमला…मामला दर्ज…