Nawagarh BJP

Nawagarh BJP: भाजपा का मजबूत बुथ संगठन जिताएगी विधानसभा चुनाव, भाजपा संगठन का सबसे मजबूत पहलू बूथ अध्यक्ष : विकास दीवान

राजनीति समाचार राज्य-छत्तीसगढ़

 

 

Nawagarh BJP: नवागढ़। भारतीय जनता पार्टी इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव काे देखते हुए पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने में जुटी हुई है। मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी के निर्देशानुसार नवागढ़ मण्डल के अंतर्गत आने वाले बुथ अध्यक्षों का सम्मेलन किया गया है, जिसमें प्रदेश से आए हुए अल्पकालीन विस्तारक तेजपाल शर्मा ने बुथ के सम्बंध में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास धर दीवान, सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक नरेन्द्र शर्मा एवं मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहें।

Nawagarh BJP: सम्मेलन पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर नवागढ़ नगर में आह्वाहन के रूप के बाइक रैली निकालो गयी। जिसमें सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता ने बाइक में सवार होकर पूरे महामाया मंदिर, गणेश मंदिर, गौरवपथ, चौक, शंकर नगर भ्रमण करते हुए रैली में नारेबाजी किया। रैली का समापन नवागढ़ बस स्टैंड के हुआ, जहाँ भाजपा नेताओं ने व्यापारियों से जनसंपर्क किया।

Nawagarh BJP: जिला उपाध्यक्ष विकास दीवान ने केंद्र सरकार के पिछले नौ साल के कामकाज का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करने का आग्रह बूथ अध्यक्षों से किया । उन्होंने कहा कि केंद्र की योजनाओं का फायदा अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की है।

Nawagarh BJP: दीवान ने कहा कि भाजपा संगठन का सबसे मजबूत पहलू बूथ अध्यक्ष है। उन्होंने आह्वान किया कि भाजपा संगठन की ओर से चलाए जा रहे मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को धरातल पर उतारना जरूरी है। बूथ समितियां एक्टिव हो, बूथ पर कार्य का विभाजन हो और सभी भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की नीतियों के प्रचार प्रसार में जुट जाएं। नवागढ़ में भाजपा सत्ता की अपेक्षा कंही ज्यादा मजबूत है, हर बुथके कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी है तो वहीं कांग्रेस के विधायक को कार्यकर्ता खोजने पर नही मिल रहे है।

Nawagarh BJP: मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू ने किकार्यकर्ताओं से कहा कि आप पूरे समय बूथों पर डटे रहते हैं। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत आप हैं। इसलिए विधानसभा चुनाव में आप के बल पर नवागढ़ विधानसभा में भाजपा का विधायक बनने जा रहा है।

Nawagarh BJP: इस दौरान पूर्व मण्डल अध्यक्ष त्रिलोक साहू, महावीर साहू, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय, पंचायत प्रकोष्ठ जिला संयोजक हरिकिशन कुर्रे, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सुरेन्द्र सिंह लोधी, पूर्व नप अध्यक्ष गिरेन्द्र महिलांग,महामंत्री मिन्टू बिसेन व सुरेश साहू, पुर्व जनपद सदस्य, निमिराज सोनवानी, कृष्णा ठाकुर,राजेंद्र मिश्रा, रामसागर साहू, सुरेश निषाद, टीकम गोस्वामी, फुलचंद साहू, खेमिन बाई साहू, मीना रामकिशुन साहू, केदार साहू, दुर्जन साहु, महेश टण्डन, राजकुमार मिश्रा, काल्विन जोशी, तोपसिंह साहू,भुनेश्वर वर्मा, नरेश वर्मा, वेदप्रकाश वर्मा, मुरारी साहू, शोभित साहू, वेदराम साहू, रामनाथ साहू, त्रिलोक साहू, राजेंद्र साहू, बाबूराम रजक, गोलू सिन्हा, मनीष सेन, मिथलेश सोनकर,भागवत सोनकर, राजा खान, नरेंद्र बंजारे, धनी देवांगन, कन्हैया भोई, भरत साहू, हीरा सिंह, कोदुराम साहू, जित्ते, राजा, गोपी, दिनेश सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।