RAIPUR CRIME:

RAIPUR CRIME: राजधानी में सिविल ठेकेदार पर दिनदहाड़े चाकू से जानलेवा हमला, बदमाश ने सीने में मारा चाकू

Featured जुर्म राज्य-छत्तीसगढ़

 

RAIPUR CRIME: रायपुर । राजधानी रायपुर में एक शातिर बदमाश ने दिनदहाड़े एक ठेकेदार के सीने पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल शख्स को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के बाद अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं दूसरी तरफ इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।

RAIPUR CRIME: दिनदहाड़े जानलेवा हमला का ये पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गोविंद नगर इलाके का है। जानकारी के मुताबिक फिरोज नाम का शातिर बदमाश दिनदहाड़े सड़क पर गाली-गलौज कर लोगों के बीच आतंक फैलाने का प्रयास कर रहा था। आरोपी की गुंडागर्दी का जब आसपास के लोगों ने विरोध कर ऐसा करने से मना किया, तो वह तैश में आ गया। इस दौरान स्थानीय निवासी सिविल ठेकेदार मनिंदर सिंह द्वारा बदमाश को रोकने की कोशिश किया गया।

RAIPUR CRIME: लेकिन वह नहीं माना। इस दौरान आरोपी ने अपने पास रखे धारदार चाकू से मनिंदर के छाती पर हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले से मनिंदर बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं दूसरी तरफ इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गयी। जिसके बाद बाद सिविल लाइन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दहशत फैला रहे शातिर बदमाश फिरोज को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।