Korba News

Korba News: रील बनाते-बनाते मौत के मुंह में समाया निखिल! दोस्तों के कैमरे में कैद हुए आखिरी 4 मिनट, अहिरन नदी से 48 घंटे बाद मिला शव

Featured जुर्म राज्य-छत्तीसगढ़

Korba News: कोरबा : कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में रील बनाने का शौक एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। अहिरन नदी में डूबे निखिल सिंह का अंतिम वीडियो सामने आने के बाद पूरी घटना की दर्दनाक तस्वीर साफ हो गई है। बताया जा रहा है कि निखिल अपने दोस्तों के साथ नदी किनारे पिकनिक मनाने गया था, जहां मोबाइल कैमरे से रील बनाई जा रही थी।

Korba News: वीडियो में दिखाई दे रहा है कि निखिल नदी में छलांग लगाता है और शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है। कुछ ही देर बाद वह पानी में खुद को संभालने की कोशिश करता नजर आता है। दोस्त लगातार वीडियो बनाते रहे, लेकिन जब तक उन्हें स्थिति की गंभीरता समझ आई, तब तक निखिल गहरे पानी में डूब चुका था।

Korba News: यह घटना 12 मई की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस, गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब 48 घंटे तक चले अभियान के बाद 13 मई की रात घटना स्थल से कुछ दूरी पर निखिल का शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Korba News: पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि हादसे के बाद युवक के दोस्त घबराकर मौके से चले गए थे। बाद में पूछताछ के दौरान उनके मोबाइल फोन से निखिल के अंतिम पलों का वीडियो मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Korba News: यह हादसा सोशल मीडिया पर रील बनाने के बढ़ते जुनून और उससे जुड़े खतरों पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। नदी, पहाड़, रेलवे ट्रैक और ऊंची इमारतों पर वीडियो बनाने के दौरान लगातार हादसे सामने आ रहे हैं, लेकिन लाइक और व्यूज की होड़ में युवा अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।