Raipur Crime :रायपुर : रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के सरोरा इलाके में पारिवारिक विवाद ने बुधवार रात हिंसक रूप ले लिया। मजदूर नगर सरोरा में रहने वाले युवक प्रकाश साहू ने अपने साले गिरधर गोपाल की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी ने खुद डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और मौके पर पहुंची टीम के सामने सरेंडर कर दिया।
Raipur Crime :पुलिस के मुताबिक, प्रकाश साहू पिछले तीन वर्षों से अपनी ससुराल में रह रहा था। इस बात को लेकर उसका साला गिरधर अक्सर उसे ताना मारता था। बुधवार रात दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। गुस्से में आकर प्रकाश ने गिरधर पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Raipur Crime :जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी मानसिक तनाव में रहता था और उसका ससुराल पक्ष के लोगों से अक्सर विवाद होता था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



