Raipur Nigam Budget 2024 : महापौर एजाज ढेबर ने नगर निगम का किया बजट पेश, 1901 करोड़ के बजट में कई नए प्रस्ताव, हर जोन को मिलेगे डॉग कैचर, पढ़िए पूरी खबर

Featured राजनीति समाचार राज्य-छत्तीसगढ़

 

Raipur Nigam Budget 2024 : रायपुर। महापौर एजाज ढेबर ने 1901 करोड़ 31 लाख 93 हजार रुपयों का बजट पेश किया। बजट में युवाओं और महिलाओं पर फोकस रखा गया है। बजट में हर जोन में डॉग कैचर उपलब्ध कराने का भी प्रावधान है। बजट में 10.15 करोड़ रुपए की लागत से ‘वर्ल्ड स्किल सेंटर’ खोलने की घोषणा की गई है। इसमें युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Raipur Nigam Budget 2024 : रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 10.15 करोड़ रुपए की लागत से ‘वर्ल्ड स्किल सेंटर’ तैयार किया जाएगा। इसके अंतर्गत युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ ही साथ रोजगार मूलक कार्यक्रमों से उन्हें जोड़ा जाएगा।

Raipur Nigam Budget 2024 : युवाओं को उनकी नैसर्गिक प्रतिभा के अनुरूप रोजगार के अवसर मिले, योग्यता के अनुरूप काम मिले और अर्जित कौशल से वे सम्मान के साथ अपने करियर का चयन कर सकें यह सुविधा प्रदान की जाएगी।

Raipur Nigam Budget 2024 : डॉग शेल्टर होम बनाने का ऐलान

Raipur Nigam Budget 2024 : आवारा कुत्तों के रहवास के लिए 50 लाख रुपए की लागत से डॉग शेल्टर तैयार किया जाएगा। केन्द्र व राज्य सरकार के अधिनियम, नियमों व उपबंधों के अनुरूप पशु चिकित्सकों की देखरेख में यहां बीमार कुत्तों को रखने घायलों के उपचार बधियाकरण आदि की व्यवस्था होगी।

Raipur Nigam Budget 2024 : योगा सेंटर, जिम और उद्यानों के लिए 5 करोड़

Raipur Nigam Budget 2024 : प्रधानमंत्री आवासीय परिसरों में सामुदायिक भवनों की आवश्यकता महसूस की जा रही है। रहवासियों की अपेक्षा के अनुरूप सामुदायिक भवनों का निर्माण की योजना तैयार की गई है। इसके अलावा इन परिसरों के रख-रखाव हरीतिमा बढ़ाने के प्रबंध भी किए जाएंगे। नगर निगम द्वारा 5 करोड़ रुपए की लागत से कौशल प्रशिक्षण केन्द्र सह योगा सेंटर, जिम उद्यान और खेल प्रक्षेत्र निर्धारित करते हुए व्यवसायिक परिसर तैयार करने की योजना तैयार की जा रही है।

Raipur Nigam Budget 2024 : महादेव घाट के सौंदर्यीकरण के लिए 5 करोड़

Raipur Nigam Budget 2024 : आस्था और पौराणिक महत्व के लिए प्रतिष्ठित महादेव घाट क्षेत्र के विकास के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसके अंतर्गत इस स्थल में आगन्तुकों के लिए बुनियादी सुविधाओं का विस्तार व सौंदर्यीकरण कर इसे रमणीक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस हतु 5 करोड़ की राशि निर्धारित की गई है।

Raipur Nigam Budget 2024 : शहर में बनेंगे 3 मिनी स्टेडियम

Raipur Nigam Budget 2024 : आगामी वित्तीय वर्ष में 6 करोड़ की लागत से तीन मिनी स्टेडियम निर्माण की योजना है। इसके निर्माण से छोटे व मध्यम आयोजनों के लिए सभी आयु वर्ग को उपयुक्त स्थल प्राप्त होगा और रचनात्मक गतिविधियों से नई प्रतिभाएं आगे आएगी।

Raipur Nigam Budget 2024 : 7 प्रवेश द्वार, 10 वेंडिंग जोन बनेंगे

Raipur Nigam Budget 2024 : रायपुर आगमन को भव्यतम पहचान देने के लिए 4 करोड़ की लागत से 7 स्थलों पर आकर्षक प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। आवागमन को सुव्यवस्थित करने और लघु पथ विक्रेताओं को सुविधाएं प्रदान करने नगर निगम क्षेत्र में 10 वेंडिंग जोन तैयार किए जाएंगे।

Raipur Nigam Budget 2024 : 5 करोड़ की लागत से कला व संस्कृति केन्द्र बनेगा

Raipur Nigam Budget 2024 : रायपुर नगर निगम क्षेत्र में कला व संस्कृति के साधकों व नवोदित कलाकारों को मंच प्रदान करने 5 करोड़ रुपए की लागत से ‘कला व संस्कृति केन्द्र की स्थापना की जाएगी। इसके अंतर्गत परंपरागत कला, सगीत के प्रशिक्षकों की अगुवाई में नवोदित कलाकारों को प्रशिक्षण प्राप्त होगा, साथ ही परंपरागत व आधुनिक प्रचारतंत्रों से जुड़ी गतिविधियों जैसे- रिकॉर्डिंग स्क्रिप्टिंग, प्रोडक्शन संबंधी प्रशिक्षण व कार्य के लिए उपयुक्त स्थल प्रदान किया जाएगा।

Raipur Nigam Budget 2024 : स्टार्ट-अप स्टूडियो और को-वर्किंग सेंटर के लिए 5 करोड़

Raipur Nigam Budget 2024 : स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने व स्टार्ट-अप व सहकार्यता से जोड़ने के लिए 5 करोड़ की लागत से स्टार्ट-अप स्टूडियो और को-वर्किंग सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इस जगह पर स्थानीय युवा अपने आइडिया आपस में शेयर करेंगे और अपने करियर से जुड़े विचार विमर्श कर रोजगार के नए साधनों की दिशा में आगे बढ़ेंगे

Raipur Nigam Budget 2024 : ॠए रोड को सजाने पर खर्च होंगे 15 करोड़

Raipur Nigam Budget 2024 : रायपुर की लाइफ लाइन माने जाने वाले जीई रोड को 15 करोड़ रुपए की लागत से आकर्षक स्वरूप देकर भव्यता प्रदान की जाएगी। शहर के प्रवेश द्वार पर 7 करोड़ रुपए की लागत से प्रदूषण नियंत्रण के लिए बफर क्लीन कॉरिडोर तैयार किया जाएगा।

Raipur Nigam Budget 2024 : स्मार्ट स्ट्रीट पर खर्च होंगे 8 करोड़

Raipur Nigam Budget 2024 : शहर के समीप से गुजरने वाले एक्सप्रेस वे के नीचे 1 करोड़ की लागत से मल्टी-प्ले तैयार किए जाएंगे। शहर के भीतर 8 करोड़ रुपए की लागत से स्मार्ट स्ट्रीट तैयार की जाएगी, जिसमें विशिष्ट रंगों की एकरूपता, भूमिगत केबल, चौड़ी सड़कें, ढंकी नालियों की व्यवस्था के साथ वेंडिंग प्वाइंट विकसित किए जाएंगे।

Raipur Nigam Budget 2024 : 10 करोड़ की लागत से बनेगा अप्पू घर

Raipur Nigam Budget 2024 : रायपुर शहर में 10 करोड़ रुपए की लागत से उद्यानों के मरम्मत संधारण इत्यादि का कार्य किया जाएगा। बच्चों के आमोद-प्रमोद के लिए उचित स्थल प्रदान करने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने नगर निगम रायपुर द्वारा प्रस्तावित अप्पू घर के निर्माण एवं संचालन इस वर्ष से शुरू किये जाने का निर्णय लिया गया है।

Raipur Nigam Budget 2024 : मेलों के लिए विकसित होंगे मैदान

Raipur Nigam Budget 2024 : रायपुर शहर के प्रगति मैदान का उन्नयन किया जायेगा और स्वदेशी मेला और दूसरी गतिविधियों के आयोजन के लिए उसे विकसित करेंगे। रायपुर में इस वर्ष खेल अकादमी का निर्माण किया जाएगा। इस अकादमी में अंचल के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्राप्त होगा और इनडोर वेट लिफ्टिंग खेलों के खिलाड़ियों को उपयुक्त अवसर प्राप्त होगा।

Raipur Nigam Budget 2024 : हर जोन को डॉग कैचर उपलब्ध कराया जाएगा

Raipur Nigam Budget 2024 : कुत्तों की बढ़ती आबादी और नागरिकों को होने वाले नुकसान को देखते रखते हुए हर जोन में डॉग कैचर उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान किया जा रहा है। आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं से नागरिकों को बचाने के लिए नगर निगम रायपुर निरंतर प्रयास करता है। इस वित्तीय वर्ष में सभी जोन में आवारा पशुओं की धरपकड़ के लिए अलग से मानव बल कराए जाने का प्रावधान किया गया है।

Raipur Nigam Budget 2024 : मेट्रो लाइट ट्रेन के लिए 500 करोड़

Raipur Nigam Budget 2024 : शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को गति देने के लिए मेट्रो लाइट ट्रेन की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए करीब 500 करोड़ की इस परियोजना को ढढढ मोड से पूरा किए जाने का प्रस्ताव तैयार होगा। आमतौर पर निर्माण के बाद परियोजना का मेंटेनेंस व्यापक स्तर पर किए जाने के सुझाव मिलते रहे हैं। इसे ध्यान में रखकर हाई लेवल मॉनिटरिंग कमेटी गठन करने का फैसला लिया गया है। यह कमेटी हो चुके कामों के मेंटेनेंस और संचालन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की समीक्षा करेगी। इस कमेटी में महापौर, आयुक्त समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा।

Raipur Nigam Budget 2024 : 100 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी

Raipur Nigam Budget 2024 : रायपुर शहर में मच्छर उन्मूलन के लिए 3 करोड़ का प्रावधान। शहर की सभी सब्जी मंडियों में आॅर्गेनिक कम्पोस्ट पीट का निर्माण कार्य कराया जाएगा। रायपुर शहर के लिए इस वित्तीय वर्ष में 100 नग इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रारंभ कराया जाना है। उद्यानों के रख-रखाव के लिए सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति होगी।

Raipur Nigam Budget 2024 : शहर में 8 करोड़ की लागत से बनेगा मिनी टाइम स्क्वॉयर

Raipur Nigam Budget 2024 : रायपुर शहर के तेलीबांधा/एनआईटी/सिटी कोतवाली से जय स्तंभ चौक के मध्य 8 करोड़ रु की लागत से मिनी टाइम स्क्वॉयर का निर्माण होगा। सभी बड़े तालाबों का जैविक उपचार किया जाएगा। तालाबों के किनारे 10 करोड़ की लागत से हाई स्ट्रीट डेवलपमेंट कार्य किए जाएंगे।

Raipur Nigam Budget 2024 : स्मृति उद्यान बनेगा सिटी पिकनिक पॉइंट

Raipur Nigam Budget 2024 : मेयर एजाज ढेबर ने कहा कि, शहर के अंदर पिकनिक स्पॉट की जरूरत महसूस हो रही है, इसलिए 5 करोड़ की लागत से सिटी पिकनिक पॉइंट का निर्माण किया जाएगा। जहां बोटिंग, प्ले जोन, कुकिंग जोन, रिलैक्स जोन आदि तैयार किए जाएंगे। इंदिरा स्मृति उद्यान सिटी पिकनिक पॉइंट के रूप में विकसित करने की योजना है।

Raipur Nigam Budget 2024 : राजस्व वसूली के लिए 241 करोड़ 74 लाख का लक्ष्य

Raipur Nigam Budget 2024 : मेयर एजाज ढेबर ने बताया कि इस बार रायपुर नगर निगम में राजस्व वसूली का अनुमानित लक्ष्य 241 करोड़ 74 लाख 30 हजार रुपए निर्धारित किया गया है।