Bharatiya Janata Party Mandal East Wadrafnagar's Mandal level executive expanded, Arjun Gupta became Mandal General Secretary

भारतीय जनता पार्टी मंडल पूर्वी वाड्रफनगर की मंडल स्तरीय कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, अर्जुन गुप्ता बने मंडल महामंत्री

Featured

भारतीय जनता पार्टी मंडल पूर्वी वाड्रफनगर की मंडल स्तरीय कार्यकारिणी का हुआ विस्तार, अर्जुन गुप्ता बने मंडल महामंत्री

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर (पूर्वी) — भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठनात्मक विस्तार की प्रक्रिया के तहत मंडल पूर्वी वाड्रफनगर, की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। इस विस्तार में संगठन को सशक्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अनुभवी एवं युवा नेताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

इस क्रम में पूर्व में भाजपा युवा मोर्चा में दो बार उपाध्यक्ष के पद पर जिम्मेदारी संभाल चुके छोटे से गांव से उभरे अर्जुन गुप्ता पद से ऊपर संगठन के लिए कार्य किए और भाजपा के हर संगठन के दिशा निर्देश को आशीर्वाद स्वरुप मानकर कार्य किया जिसके बदौलत इस बार पार्टी संगठन ने मुख्य संगठन में जिम्मेदारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी मंडल में महामंत्री के अति महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दिया अर्जुन गुप्ता संगठनात्मक अनुभव, युवाओं से जुड़ाव और निष्ठापूर्वक कार्य करने की क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

नव नियुक्त महामंत्री अर्जुन गुप्ता को पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में मंडल पूर्वी वाड्रफनगर की संगठनात्मक गतिविधियाँ और अधिक प्रभावशाली होंगी तथा पार्टी की जनसंपर्क और जनकल्याण योजनाओं को गांव-गांव तक पहुँचाने में गति मिलेगी।

कार्यकारिणी विस्तार के इस मौके पर भाजपा के जिला एवं मंडल स्तर के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को मजबूत करने हेतु सामूहिक सहयोग और सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

यह नियुक्ति आने वाले समय में भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।