CG Politics

CG Politics: कई मंत्री-विधायक की कट सकती है टिकट! डिप्टी सीएम सिंहदेव का बड़ा बयान, पढ़िए राजनीतिक हलचल……

Featured राजनीति समाचार राज्य-छत्तीसगढ़

 

CG Politics: रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल शुरू हो गया है। राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू का दी है। कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेताओं के दौरे भी शुरू हो चुके हैं।

 

 

 

CG Politics:इसी बीच छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का एक बयान सामने आया है, जिसने कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों के दिल की धड़कन बढ़ा दी है।

 

 

READ MORE: Indian team: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज की कार को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, फिर हुआ ये हाल

 

 

CG Politics: दरअसल, टीएस सिंहदेव ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी अपने बेस्ट उम्मीदवारों को ही चुनाव में उतारेगी। इसके लिए पार्टी द्वारा बकायदा सर्वे भी कराया जा रहा है।

 

 

CG Politics: टीएस सिंहदेव के बयान से तो ये तो साफ हो गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से मुस्तैद है और हर हाल में दोबारा सत्ता हासिल करना चाहती है।

 

 

CG Politics: यही वजह है कि खराब परफार्मेंस वाले नेताओं को इस बार टिकट के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। वहीं कइयों की टिकट काटने से भी पार्टी इस बार गुरेज नहीं करेगी।

 

 

 

 

CG Politics: उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने मंगलवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि सर्वे चल रहे हैं। आने वाले समय में पार्टी कुछ और सर्वे करा सकती है। उसके बाद बेहतर उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारने का निर्णय पार्टी आलाकमान करेगा।

 

 

READ MORE: Neem Leaves Reduce Blood Sugar Level : सुबह खाली पेट में करें ये सेवन, शुगर हो जाएगा छू मंतर, ऐसे लोग कभी न खाएं, पढ़िए खबर