CG Politics

CG Politics: अंबिकापुर में बोले-टीएस सिंहदेव… पार्टी नहीं छोडूंगा…विधानसभा चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान

Featured राजनीति समाचार राज्य-छत्तीसगढ़

 

CG Politics: अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सरगुजा संभागीय सम्मेलन अंबिकापुर विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सीएम भूपेश बघेल और पार्टी की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा की मौजूदगी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे कांग्रेस छोड़कर किसी और दल में नहीं जाएंगे।

 

CG Politics: उन्होंने कहा कि, भाजपा के मुख्य नेतृत्व के साथ ही सभी मुख्य दलों ने मुझे प्रस्ताव दिया कि, मैं उनकी पार्टी में शामिल हो जाऊं। लेकिन मैं ऐसा कुछ नहीं करने वाला हूं। उनहोंने कहा कि, आगे भी पार्टी में कोई अवसर मिलेगा तो जिम्मेदारी से निभाउंगा।

 

 

CG Politics: सरकार की वापसी पर आश्वस्त नहीं

 

CG Politics: सम्मेलन में पार्टी के बड़े चेहरों के बीच सिंहदेव ने कहा कि मैं जिससे भी मिलता हूँ, वो बोलते हैं कि सरकार वापस आ रही है, लेकिन, कुछ जिम्मेदार किस्म के लोगों से भी चर्चा हुई… वो सरकार की वापसी पर आश्वस्त नहीं हैं। सिंहदेव ने कहा, पहले इन्हीं जिम्मेदार लोगों ने ही बताया था कि, डॉ. रमन सिंह चुनाव हार रहे हैं।

 

CG Politics: सत्ता से संगठन खुश नहीं

 

CG Politics: सिंहदेव ने सम्मेलन में कहा कि, उनके सीएम भूपेश बघेल के बीच मतभेद लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंनें कहा कि, छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद मैं भूपेश बघेल और राजेश तिवारी साथ थे। लेकिन, सत्ता आने के बाद खबर आती है कि, हमारे बीच मनमुटाव है।

CG Politics: मंत्री सिंहदेव ने कहा मेरे और मुख्यमंत्री के व्यवहारिक संबंध पूर्ववत ही हैं। कुछ लोग सोचते हैं कि इनके बीच बिगड़ा है, उसका फायदा उठाने का प्रयास करते हैं। लेकिन, यह जरूर कहूंगा कि, सत्ता से संगठन खुश नहीं है।

 

CG Politics: ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद की बात को भी स्वीकारा

 

CG Politics: इस दौरान ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद की बात होने को भी स्वीकार किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पार्टी की प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी, सीएम भूपेश बघेल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सहित संभाग के सभी विधायक, जनपद अध्यक्ष, स्थानीय निकायों के अध्यक्ष, संगठन पदाधिकरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।