CG Politics

CG Politics:चंद्राकर बोले-घोटालों की लिस्ट जारी करना विपक्ष का काम, सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए, प्रदेश सरकार अपनी ही सरकारी खजाने में डाका डाल रही

Featured राजनीति समाचार राज्य-छत्तीसगढ़

 

 

CG Politics:रायपुर। कांग्रेस ने बीजेपी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उसी के जवाब में आज भाजपा ने प्रेसवार्ता ली। इस दौरान पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

 

 

CG Politics:कांग्रेस के रमन सरकार में घोटालों के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है। अजय चंद्राकर ने कहा-घोटालों की लिस्ट विपक्ष जारी करता है, सत्तारूढ़ दल कार्रवाई करती है।बता दें कि जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक शिवरतन शर्मा भी मौजूद रहे।

 

 

CG Politics:कांग्रेस पार्टी के रमन सरकार में घोटालों के आरोपों पर पलटवार करते हुए चंद्राकर ने जवाब में कांग्रेस से सवाल पूछते हुए कहा कि, नान घोटालों में लिप्त अधिकारियों को उच्च पदों पर क्यों बिठाया। अजय चंद्राकर ने कहा कि, प्रदेश सरकार अपनी ही सरकारी खजाने में डाका डाल रही है। ईडी की कार्रवाई में कई अधिकारी जेल में हैं। प्रियदर्शनी बैंक घोटाले में सभी कांग्रेस की नेत्रियां शामिल हैं। चंद्राकर ने पूछा कि, कोरोना शेष का पैसा कहां गया, किसमें खर्च किए गए.. सरकार बताती क्यों नहीं है।

 

 

 

 

READ MORE:Chhattisgarh Pradesh Sahu Sangh: छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के नवनिर्मित “अर्जुन सदन” के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए सीएम बघेल, साहू समाज का छत्तीसगढ़ के निर्माण और प्रगति में अहम योगदान : भूपेश 

 

 

 

CG Politics:नरवा, गरुवा योजना में घोटाले का लगाया आरोप

 

CG Politics:नरवा, गरुवा, घुरुवा, बारी के लिए एक रुपए का बजट नहीं दिया गया है। इस योजना में केंद्रीय योजनाओं का पैसा खर्च किया गया है। अजय चंद्राकर ने नरवा, गरुवा योजना में 25 हजार करोड़ रुपयों के घोटाले का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि, बीजेपी की सरकार आने पर ये घोटाले करने वाले कांग्रेसी जेल जाएंगे।

 

 

CG Politics:सरकार को बर्खास्त करने की रखेंगे मांग

 

 

CG Politics:श्री चंद्राकर ने जल जीवन मिशन घोटाले को लेकर भी तीखे तीर चलाए। उन्होंने कहा कि, पहली बार कैबिनेट ने टेंडर को निरस्त किया। श्री चंद्राकर ने कहा कि, उनकी पार्टी केंद्रीय गृहमंत्री से प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग भी करेगी। उन्होंने दावा किया कि, 18 दिसंबर के बाद छततीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

 

READ MORE: CG Politics: कई मंत्री-विधायक की कट सकती है टिकट! डिप्टी सीएम सिंहदेव का बड़ा बयान, पढ़िए राजनीतिक हलचल……