ipl2023

IPL 2023: इस खिलाड़ी ने बैंगलोर को कर दिया बर्बाद, दिल्ली ने 3 गेंदों में झटके 3 विकेट

Featured खेल

 

IPL 2023:बेंगलुरु: दिल्ली कैपिटल्स के लिए 14वें ओवर आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल ने हर्षल पटेल का शिकार किया तो अगले ही ओवर की शुरुआती दो गेंदों में कुलदीप यादव ने दो अन्य विकेट झटकते हुए बैंगलोर को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम कितन अनप्रेडिक्टेबल है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसके 132 रन पर 3 विकेट थे और इसी सकोर पर धड़ाधड़ 3 विकेट गिर गए।

IPL 2023:इसकी शुरुआत हुई 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर। अक्षर पटेल की तीखी गेंद पर हर्षल पटेल बल्ला अड़ा बैठे। अंपायर ने आउट नहीं दिया तो दिल्ली ने DRS ले लिया। रिप्ले में दिख रहा था कि अभिषेक पोरेल ने कमाल का कैच लपका है, जबकि आरसीबी को चौथा झटका लग गया। अगले ओवर में डेविड वॉर्नर ने कुलदीप यादव को गेंद पकड़ाई। 3 छक्का उड़ाकर बैटिंग कर रहे ग्लेन मैक्सवेल ने हवाई शॉट खेला और डेविड वॉर्नर ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की।

IPL 2023:इस तरह पहली ही गेंद पर विकेट मिल गया, जबकि यह टीम के लिए लगातार दूसरी गेंद पर दूसरा विकेट रहा। अब मैदान पर दिनेश कार्तिक आए और पहली ही गेंद पर बड़ी हिट लगाने के चक्कर में ललित यादव को कैच थमा बैठे। इस तरह कुलदीप यादव को दूसरी और दिल्ली को लगातार तीसरी गेंद पर तीसरी सफलता मिल गई।

IPL 2023: यहां हालांकि हर्षल पटेल के आउट होने का फैसला थोड़ा विवादित रहा, क्योंकि टीवी रिप्ले में गेंद बल्ले को क्रॉस करने से काफी पहले से ही स्निकोमीटर में हलचल दिख रही थी। यहां थर्ड अंपायर ने आउट करार देने का फैसला किया। दूसरी ओर, कुलदीप यादव के इस ओवर में बाई के रूप में दो रन बने। इसी की वजह से बैंगलोर टीम निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 174 रन बने। टीम के लिए सबसे अधिक विराट कोहली ने 34 गेंदों में 6 चौके और एक छक्का की मदद से 50 रन बनाए, जबकि कुलदीप और मिशेल मार्श ने दो-दो विकेट चटकाए।