Jagdalpur News : Jagdalpur Municipal Corporation got 10 new mini tipper vehicles, door-to-door garbage collection will now be easier**

Jagdalpur News : जगदलपुर नगर निगम को मिली 10 नई मिनी टिप्पर गाड़ियां, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण होगा अब और आसान**

Featured जुर्म

Jagdalpur News : जगदलपुर नगर निगम को मिली 10 नई मिनी टिप्पर गाड़ियां, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण होगा अब और आसान**

 

Jagdalpur News : धीरज मेहरा /जगदलपुर। स्वच्छता अभियान को और अधिक सशक्त बनाने के लिए नगर निगम जगदलपुर को आज डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण हेतु 10 नई मिनी टिप्पर गाड़ियां प्राप्त हुई हैं। इन टिप्परों के शामिल होने से शहर के विभिन्न वार्डों में कचरा संग्रहण की व्यवस्था और अधिक सुलभ और व्यवस्थित हो सकेगी।

Jagdalpur News : इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डे, निगम स्पीकर खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, योगेंद्र पाण्डेय, राणा घोष, श्वेता बघेल, कलावती कसेर सहित कई पार्षद, निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, ईई गोपाल भारद्वाज, प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक हेमंत श्रीवास और अन्य निगम अधिकारी उपस्थित रहे।

Jagdalpur News : महापौर ने इस पहल को स्वच्छता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि नगर निगम नागरिकों को बेहतर सफाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु लगातार प्रयासरत है। आने वाले समय में और भी संसाधन जोड़े जाएंगे, जिससे शहर को साफ-सुथरा और स्वास्थ्यवर्धक बनाए रखा जा सके।