mukesh ambani

Mukesh Ambani gifted :MUKESH AMBANI ने अपने इस कर्मचारी को गिफ्ट कर दी 1500 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी, जानिए

Featured देश-विदेश बिजनेस

 

Mukesh Ambani gifted : देश ही नहीं पूरे एशिया के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी न सिर्फ अपने बिजनेस के लिए बल्कि व्यवहार के लिए भी पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। मुकेश अंबानी अपने कंपनी में काम करने वाले हर एक कर्मचारियों का ख्याल रखते हैं। कोई भी कंपनी अगर अपने कर्मचारी से खुश होगी तो उसे क्या देगी, ज्यादा से ज्यादा सैलरी में बढ़ोत्तरी, गाड़ी, बंगला या फिर कुछ और लेकिन क्या आप जानते हैं कि एशिया के सबसे बड़े उद्योगपति ने अपने एक कर्मचारी को कुछ ऐसा दिया कि अब ये चर्चा का विषय बन गया है।

Mukesh Ambani gifted :उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने एक कर्मचारी को 1, 2 नहीं बल्कि पूरे 1500 करोड़ रूपए की प्रॉपर्टी गिफ्ट कर दी। कर्मचारी का नाम मनोज मोदी है। मनोज मोदी को मुकेश अंबानी ने गिफ्ट में जो घर दिया है वो पूरे 22 मंजिला इमारत है। इस घर में वो हर सुख सुविधा मौजूद है जो एक इंसान को चाहिए होती है। ज़ाहिर है कर्मचारी ने भी कई सालों तक मुकेश अंबानी और रिलायंस इंडस्ट्री को अपनी सेवाएं ईमानदारी से दी होगीं तभी तो उसका फल उन्हें मिला है।

 

READ MORE: CG News: संसदीय सचिव के भाई के साथ मारपीट के मामले में एसडीओपी लाइन अटैच, दो आरक्षक सस्पेंड…डॉ. रमन ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना, देखें वीडियो

 

Mukesh Ambani gifted : मनोज मोदी न सिर्फ कंपनी के एक कर्मचारी हैं बल्कि रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो के डायरेक्टर हैं और साथ ही मुकेश अंबानी के दोस्त हैं। वे अंबानी के सबसे ख़ास आदमी हैं। उनके इसी काम में लगन की वजह से उन्हें मुकेश अंबानी ने इतना बड़ा तोहफा दिया है।

READ MORE: transfer breaking : कई जिला पंचायत CEO और निगम कमिश्नर भी बदले, देखें लिस्ट .