Savitri Devi Death: पौड़ी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का निधन हो गया है। उन्होंने 91 वर्ष की उम्र में उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार और जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने की है।
जानकारी के मुताबिक, सावित्री देवी पंचूर गांव स्थित अपने आवास पर रह रही थीं। उनकी तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर को भी बुलाया गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। निधन की खबर सामने आने के बाद पैतृक गांव में शोक का माहौल है। परिवार और परिचितों के अलावा ग्रामीणों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
पंचूर गांव में रहता है योगी आदित्यनाथ का परिवार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पैतृक गांव पंचूर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित है। उनका परिवार सात भाई-बहनों का है। योगी आदित्यनाथ चार भाइयों और तीन बहनों में दूसरे नंबर पर हैं। उनके पिता आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में फॉरेस्ट रेंजर थे। उनका निधन 20 अप्रैल 2020 को हुआ था।
समय-समय पर मां से मिलने गांव जाते रहे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने व्यस्त राजनीतिक कार्यक्रमों के बावजूद समय-समय पर पैतृक गांव पहुंचकर मां सावित्री देवी से मुलाकात करते रहे थे। फरवरी 2026 और मई 2022 में भी उन्होंने पंचूर पहुंचकर अपनी मां का हालचाल जाना था।
Savitri Devi Death: परिवार के विशेष निमंत्रण पर गांव पहुंचने के दौरान योगी आदित्यनाथ की अपनी मां से मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई थीं, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही थीं। माता सावित्री देवी के निधन की खबर से उनके पैतृक गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।




