Baloda Bazar Accident

Baloda Bazar Accident: दर्दनाक घटना: एक ही परिवार के 3 लोगों की संदिग्ध मौत, मां और दो मासूम बच्चों के शव मिलने से मचा हड़कंप

Featured जुर्म राज्य-छत्तीसगढ़

Baloda Bazar Accident: बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गिरौदपुरी चौकी क्षेत्र के ग्राम सुकली में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों में 28 वर्षीय महिला और उसके दो छोटे बच्चे शामिल हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

मां और दो मासूम बच्चों की गई जान

मृतकों की पहचान युक्ति मानिकपुरी (28), उनके बेटे चिराग दास मानिकपुरी (10) और दिव्यांश मानिकपुरी (5) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना 19 नवंबर की रात की है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका, पारिवारिक विवाद की भी चर्चा

प्रारंभिक जानकारी में आशंका जताई जा रही है कि महिला ने कथित तौर पर पहले बच्चों को खाने में जहरीला पदार्थ दिया और बाद में खुद भी उसका सेवन कर लिया। वहीं, पति की दूसरी शादी को लेकर चल रही चर्चाओं को भी इस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, इन दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के पीछे की वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

घटना की सूचना मिलते ही गिरौदपुरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कसडोल भेजा गया है। पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही तीनों की मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

Baloda Bazar Accident: घटना से गांव में पसरा मातम

Baloda Bazar Accident: एक ही परिवार के तीन सदस्यों, खासकर दो मासूम बच्चों की मौत से ग्राम सुकली में मातम छाया हुआ है। घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। ग्रामीणों में शोक का माहौल है और सभी की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हुई हैं।