CG News:

CG Big Breaking : सीएम से शिकायत के बाद हटाए गए डिप्टी कलेक्टर, जारी हुआ आदेश …जानिए बड़ी वजह

Featured राज्य-छत्तीसगढ़

 

CG Big Breaking: बैकुंठपुर। बीते दिनों सीएम से शिकायत के बाद जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी (डिप्टी कलेक्टर) विनय कुमार कश्यप को हटा दिया गया है। छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर में पिछले दिनों मुख्य कार्यपालन अधिकारी को हटाने के लिए सर्वदलीय धरना प्रदर्शन किया गया था। भाजपा कांग्रेस, गोडवाना पार्टियों ने सीईओ के कार्यशैली पर सवाल उठाए थे।

CG Big Breaking: इस मामले को लेकर जनपद पंचायत अध्यक्ष ने भी सीईओ को हटाने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा था। मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने के बाद तत्काल प्रभाव से सीईओ को हटा दिया गया। उनकी जगह नये सीईओ के तौर पर मनोज सिंह जगत को पदस्थ किया गया है।