KORBA NEWS :

KORBA NEWS : दिल दहला देने वाली घटना, पति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, जानिए फिर क्या हुआ

Featured जुर्म

KORBA NEWS : कोरबा : कोरबा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। यह घटना रात लगभग 3 बजे की है, जो पुराने SECL कालोनी के पास दुर्गा पंडाल के पास हुई।

KORBA NEWS : राहगीरों ने जब मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला को गंभीर रूप से झुलसते हुए देखा, तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और झुलसी हुई महिला को जिला अस्पताल भेजा। महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

 

KORBA NEWS : पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है, जो मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। यह घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह गांव की है।