Raipur Crime

Raipur Crime : डीडी नगर पुलिस की कार्रवाई: चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Featured राज्य-छत्तीसगढ़

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान एक युवक को चाकू लहराकर लोगों को डराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Raipur Crime : पुलिस के अनुसार, 1 अप्रैल 2026 को क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सरोना रेलवे स्टेशन के पास ओवरब्रिज के समीप एक युवक हाथ में चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।

Raipur Crime : सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी कमल साहू उर्फ कमल नारायण साहू (25 वर्ष), निवासी कुम्हारी, जिला दुर्ग को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक स्टील का बटनदार चाकू बरामद किया गया।

Raipur Crime : पूछताछ के दौरान आरोपी चाकू रखने के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार यादव, प्रधान आरक्षक देवशरण साहू और आरक्षक दानेश्वर वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।