Raipur Suicide News:

Raipur Suicide News: ‘मां, जिंदगी से हार गया हूं…माफ कर देना’, शराब दुकान के सुपरवाइजर ने लगाई फांसी

Featured जुर्म राज्य-छत्तीसगढ़

Raipur Suicide News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शराब दुकान के एक सुपरवाइजर की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मांढ़र शराब दुकान में पदस्थ सुपरवाइजर प्रशांत वर्मा ने रविवार 15 नवंबर को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले उन्होंने अपनी मां को भावुक संदेश भेजा था। वहीं, पत्नी को भेजे गए मैसेज में उन्होंने अपने साथ काम करने वाले दो कर्मचारियों यशवंत साहू और सुनील मोहले को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया था। घटना के बाद परिवार ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों पर मानसिक दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Raipur Suicide News: मां को भेजा आखिरी मैसेज

Raipur Suicide News: प्रशांत ने आत्महत्या से कुछ देर पहले अपनी मां राजेश्वरी वर्मा को मैसेज भेजा था। इसमें उन्होंने लिखा, ‘आई एम सॉरी मां, बहुत दुख दिया उसके लिए। जिंदगी से हार गया, माफ कर देना।’ इस संदेश के कुछ ही देर बाद उनका शव सिलतरा बाजार चौक स्थित घर में फांसी के फंदे पर मिला। परिवार के मुताबिक, उन्होंने अपनी पत्नी को भी मैसेज भेजा था, जिसमें दो सहकर्मियों के नाम का जिक्र किया था।

Raipur Suicide News: हिसाब में गड़बड़ी बताकर रकम जमा करने का दबाव?

प्रशांत की मां राजेश्वरी वर्मा ने आरोप लगाया कि शराब दुकान के कार्यालयीन हिसाब में गड़बड़ी बताकर उनके बेटे पर पूरी रकम जमा करने का दबाव बनाया जा रहा था। मां के मुताबिक, प्रशांत करीब डेढ़ साल से शराब दुकान में काम कर रहा था और पहले कभी इस तरह की परेशानी सामने नहीं आई थी।

उन्होंने बताया कि बेटे ने उनसे पैसों का इंतजाम करने को कहा था। अधिकारियों की ओर से कथित तौर पर कहा जा रहा था कि सुपरवाइजर होने के कारण हिसाब में आई पूरी कमी की भरपाई उसे ही करनी होगी। इसी दबाव के चलते प्रशांत ने परिवार से रकम जुटाने की बात कही थी।

Raipur Suicide News: गहने बेचकर और कर्ज लेकर पैसे जुटाने निकली थीं मां

राजेश्वरी वर्मा का कहना है कि बेटे की परेशानी दूर करने के लिए वह अपने गहने बेचने और कर्ज लेकर पैसे जुटाने की कोशिश कर रही थीं। जिस दिन प्रशांत ने आत्महत्या की, उस दिन भी वह रकम का इंतजाम करने सिलतरा से रायपुर आई थीं। लेकिन उन्हें क्या पता था कि घर लौटने से पहले ही उनका बेटा दुनिया छोड़ चुका होगा।

Raipur Suicide News: दो कर्मचारियों पर लगाए चोरी के आरोप

मां के मुताबिक, प्रशांत ने अपने आखिरी संदेश में जिन यशवंत साहू और सुनील मोहले का नाम लिया था, उनके बारे में भी पहले शिकायत की थी। राजेश्वरी का आरोप है कि दोनों कर्मचारी दुकान में चोरी कर रहे थे और बाद में उनका दूसरी जगह ट्रांसफर हो गया था। उन्होंने नए अधिकारी के आने के बाद से बेटे को परेशान किए जाने का भी आरोप लगाया है।

Raipur Suicide News: परिवार ने की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

राजेश्वरी वर्मा ने कहा कि उनका बेटा अब वापस नहीं आएगा, लेकिन उसकी मौत के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। परिवार का कहना है कि प्रशांत ने अपने भाई को भी विभागीय दबाव और परेशानियों के बारे में बताया था। अब परिजन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपों के आधार पर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Raipur Suicide News: पुलिस कर रही मामले की जांच

Raipur Suicide News: प्रशांत वर्मा का शव सिलतरा बाजार चौक स्थित उनके घर में मिला था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मां की ओर से लगाए गए आरोपों और मृतक के आखिरी संदेश में सामने आए नामों की जांच के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।