CG Election

Kondagaon me 4 Congress Parshad Nishkasit: कांग्रेस के 4 पार्षद पर गिरी निष्कासन की गाज, इस वजह से पार्टी ने लिया फैसला

Featured राजनीति समाचार राज्य-छत्तीसगढ़

 

Kondagaon me 4 Congress Parshad Nishkasit: कोंडागांव। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने अपने 4 पार्षदों को पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

Kondagaon me 4 Congress Parshad Nishkasit: नगर पंचायत केशकाल में विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था। इन कांग्रेस पार्षदों पर आरोप है कि, अविश्वास प्रस्ताव के दौरान अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ कार्य किया गया। पार्टी विरोधी कार्य और लापरवाही बताते हुए प्रभारी महामंत्री (प्रशासन) रवि घोष ने चार पार्षदों को निष्कासित किया है।

Kondagaon me 4 Congress Parshad Nishkasit: इन पार्षदों को किया गया निष्कासित

जिन पार्षदों को पार्टी ने निष्कासित किया है उनमें पंकज नाग, देवश्री वेदव्यास, साबनम बानो और सगीर खान शामिल है।