Gold-Silver Price: नई दिल्ली: सोना और चांदी की कीमतों में हालिया उतार-चढ़ाव के बावजूद दोनों कीमती धातुएं अपने रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे बनी हुई हैं। Multi Commodity Exchange (MCX) पर 24 कैरेट सोना 1,49,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,32,600 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई।
Gold-Silver Price: अगर इनके उच्चतम स्तर से तुलना करें, तो दोनों में बड़ी गिरावट नजर आती है। चांदी ने इस साल जनवरी में पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार करते हुए 4,39,337 रुपये का स्तर छुआ था। मौजूदा कीमत के हिसाब से यह करीब 2,06,737 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है। हालांकि बीच-बीच में इसमें हल्की तेजी भी देखने को मिली, लेकिन अब तक यह अपने पुराने शिखर तक नहीं लौट पाई है।
Gold-Silver Price: सोने का हाल भी कुछ ऐसा ही है। जनवरी में इसने 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड स्तर बनाया था, लेकिन अब यह करीब 53,334 रुपये नीचे आ चुका है। हाल ही में इसमें कुछ सुधार जरूर दिखा, लेकिन यह अभी भी अपने उच्चतम स्तर से काफी दूर है।
Gold-Silver Price: पिछले सप्ताह की बात करें तो सोना और चांदी दोनों में तेजी दर्ज की गई। सोना करीब 2,395 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ, जबकि चांदी में 4,646 रुपये प्रति किलो की बढ़त देखी गई।
Gold-Silver Price: घरेलू बाजार में भी यही रुझान देखने को मिला। Indian Bullion Jewellers Association (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोना 1,42,942 रुपये से बढ़कर 1,46,608 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी 2,21,647 रुपये से बढ़कर 2,27,813 रुपये प्रति किलो हो गई।
Gold-Silver Price: ध्यान देने वाली बात यह है कि IBJA द्वारा जारी कीमतें देशभर में समान रहती हैं, लेकिन ज्वेलरी खरीदते समय 3 प्रतिशत जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से जोड़ना होता है। अलग-अलग शहरों में मेकिंग चार्ज अलग होने के कारण अंतिम कीमत में अंतर आ सकता है। विशेषज्ञों की सलाह है कि सोना-चांदी या इससे जुड़े निवेश विकल्पों में पैसा लगाने से पहले बाजार की स्थिति को समझें और आवश्यक होने पर सलाह जरूर लें।




