harshit singhania

सरोवर पोर्टिको में अखंड रामायण पाठ व श्रीराधारमणजी-संकीर्तन एवं भव्य पुष्प अभिषेक, विशाल भंडारे का भी हुआ आयोजन

Featured धर्म राज्य-छत्तीसगढ़

 

रायपुर। सिंघानिया बिल्डकॉन ग्रुप के एमडी हर्षित सिंघानिया का जन्मदिन भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर टाटीबंध स्थित सिंघानिया सरोवर पोर्टिको होटल में अखंड रामायण पाठ भी आयोजन किया गया। इसके साथ ही श्रीराधारमणजी-संकीर्तन एवं भव्य पुष्प अभिषेक का भी आयोजन किया गया।

वहीं सिंघानिया बिल्डकॉन ग्रुप के एमडी हर्षित सिंघानिया के जन्मदिन के अवसर पर होटल सरोवर पोर्टिको में सिंघानिया परिवार की ओर से प्रसाद एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। विशाल भंडारे में लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण कर अपने आप को धन्य किया।

सिंघानिया परिवार के वरिष्ठ श्री श्यामलाल सिंघानिया, विमला देवी सिंघानिया, सिंघानिया बिल्डकॉन ग्रुप के सीएमडी सुबोध सिंघानिया, मिनाली सिंघानिया, हर्षित सिंघानिया, आर्ची सिंघानिया, डायरेक्टर विशालदेश पांडे, डायरेक्टर जय दुबे एवं सिंघानिया परिवार अखंड रामायण पाठ में शामिल होकर राम कथा का रसपान किया।